जनजातियों का सामान्य परिचय प्रश्न उत्तर
जनजातियों का सामान्य परिचय प्रश्न उत्तर
1. झारखण्ड में जनजातियों का अधिवास रहा है-
(A) पुरापाषाण काल से
(B) मध्यपाषण काल से
(C) नवपाषाण काल से
(D) वैदिक काल से
उत्तर :- (A) पुरापाषाण
काल से
2. झारखण्ड की जनजातियों के संदर्भ में निम्न
शब्दों पर विचार करें-
1. वनवासी
2. आदिवासी
3. गिरिजन
4. आदिम जाति
झारखण्ड की जनजातियों को इनमें से किस नाम से
जाता है?
(A) 1 और 2
(B) 1, 2 और 3
(C) केवल 2
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर :- (D) उपरोक्त
सभी
3. आदिवासी शब्द का अर्थ है-
(A) जंगल में रहने वाले लोग
(B) आदिकाल से रहने वाले लोग
(C) किसी भी स्थान पर रहने वाले लोग
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (B) आदिकाल
से रहने वाले लोग
4. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत
आदिवासियों को राष्ट्रपति द्वारा अधिसूचित किया जाता है?
(A) अनुच्छेद-123
(B) अनुच्छेद-143
(C) अनुच्छेद-342
(D) अनुच्छेद-365
उत्तर :- (C) अनुच्छेद-342
5. झारखण्ड राज्य में कुल कितनी जनजातियाँ निवास
करती हैं?
(A) 22
(B) 28
(C) 32
(D) 34
उत्तर :- (C) 32
6. झारखण्ड राज्य में कितनी जनजातियों को आदिम
जनजातियों की श्रेणी में रखा गया है?
(A) 03
(B) 05
(C) 08
(D) 10
उत्तर :- (C) 08
7. इनमें से कौन झारखण्ड की आदिम जनजाति है?
(A) बिरहोर
(B) कोरवा
(C) बिरजिया
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर :- (D) उपरोक्त
सभी
8. झारखण्ड की खड़िया एवं बिरहोर जनजाति का आगमन
इनमें से किस क्षेत्र से माना जाता है?
(A) कैमूर पहाड़ी
(B) सरगुजा
(C) क्योंझोर पहाड़ी
(D) अरावली पर्वत
उत्तर :- (A) कैमूर
पहाड़ी
9. झारखण्ड की जनजातियाँ इनमें से किनसे समानता
रखती हैं?
(A) श्रीलंका की बेड्डा
(B) ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी
(C) उपरोक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (C) उपरोक्त
दोनों
10. झारखण्ड की जनजातियाँ इनमें से किस भाषा परिवार
से संबंधित हैं?
(A) ऑस्ट्रो-एशियाटिक
(B) द्रविड़ियन
(C) उपरोक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (C) उपरोक्त
दोनों
11. इनमें से किस जनजाति का संबंध कुडुख भाषा से है?
(A) मुण्डा
(B) उराँव
(C) संथाल
(D) हो
उत्तर :- (B) उराँव
12. इनमें से किस जनजाति का संबंध मालतो भाषा से है?
(A) माल पहाड़िया
(B) सौरिया पहाड़िया
(C) उपरोक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (C) उपरोक्त
दोनों
13. 2011 की जनगणना के अनुसार झारखण्ड राज्य
में जनजातियों की जनसंख्या राज्य की कुल जनसंख्या का है-
(A) 12.1%
(B) 26.2%
(C) 35.3%
(D) 42.4%
उत्तर :- (B) 26.2%
14. 2011 की जनगणना के अनुसार झारखण्ड राज्य
में आदिम जनजातियों की जनसंख्या राज्य की कुल जनसंख्या का है-
(A) 0.88%
(B) 1.83%
(C) 2.94%
(D) 3.96%
उत्तर :- (A) 0.88%
15. 2011 की जनगणना के अनुसार झारखण्ड राज्य की
कुल जनजातीय जनसंख्या का लगभग कितना प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है?
(A) 55%
(B) 76%
(C) 80%
(D) 91%
उत्तर :- (D) 91%
16. 2011 की जनगणना के अनुसार झारखण्ड राज्य की
कुल जनजातीय जनसंख्या का लगभग कितना प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में निवास करती है?
(A) 2%
(B) 9%
(C) 13%
(D) 21%
उत्तर :- (B) 9%
17. झारखण्ड की जनजातियों के बारे में इनमें से
कौन-सा कथन सत्य है?
(A) झारखण्ड की जनजातियों का समाज मुख्यतः
पितृसत्तात्मक है।
(B) झारखण्ड की जनजातियों में एकल परिवार की
व्यवस्था पायी जाती है।
(C) झारखण्ड के जनजातीय समाज में लिंगभेद की इजाजत
नहीं होती है।
(D) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।
उत्तर :- (D) उपरोक्त सभी कथन
सत्य हैं।
18. झारखण्ड की जनजातियों में प्रचलित इन विवाहों
में गलत मिलान का चयन करें-
(A) सेवा विवाह - विवाह पूर्व वर द्वारा अपने
सास-ससुर की सेवा की जाती है।
(B) हठ विवाह लड़की जबरदस्ती अपने होने
वाले पति के घर रहती है।
(C) हरण विवाह - लड़के द्वारा लड़की का हरण करके
विवाह किया जाता है।
(D) उपरोक्त सभी सत्य हैं।
उत्तर :- (D) उपरोक्त
सभी सत्य हैं।
19. इनमें से कौन-सी झारखण्ड की जनजातियों में पायी
जाने वाली संस्था है?
(A) अखरा
(C) युवागृह
(B) सरना
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर :- (D) उपरोक्त
सभी
20. सरना धर्म में इनमें से किसकी पूजा की जाती है?
(A) शिव
(B) प्रकृति
(C) दुर्गा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (B) प्रकृति
21. झारखण्ड की जनजातियों के प्रमुख देवता हैं-
(A) शिव
(B) कृष्ण
(C) सूर्य
(D) इंद्र
उत्तर :- (C) सूर्य
22. झारखण्ड राज्य में निवास करने वाली जनजातियों
में सर्वाधिक जनसंख्या किस जनजाति की है?
(A) संथाल
(B) उराँव
(C) मुण्डा
(D) हो
उत्तर :- (A) संथाल
23. झारखण्ड राज्य में निवास करने वाली जनजातियों
में दूसरी सर्वाधिक जनसंख्या किस जनजाति की है?
(A) संथाल
(B) उराँव
(C) मुण्डा
(D) हो
उत्तर :- (B) उराँव
24. झारखण्ड राज्य में निवास करने वाली जनजातियों
में तीसरी सर्वाधिक जनसंख्या किस जनजाति की है?
(A) संथाल
(B) उराँव
(C) मुण्डा
(D) हो
उत्तर :- (C) मुण्डा
25. जनसंख्या की दृष्टि से झारखण्ड की चार बड़ी
जनजातियों का क्रम क्या है?
(A) संथाल मुण्डा-उराँव-हो
(B) मुण्डा-संथाल, उराँव-हो
(C) संथाल-उराँव-मुण्डा-हो
(D) उराँव-संथाल-मुण्डा-हो
उत्तर :- (C) संथाल-उराँव-मुण्डा-हो
26. निम्न में से किस भाषा वैज्ञानिक ने झारखण्ड
क्षेत्र के जनजातीय भाषाओं को आस्ट्रिक तथा द्रविड़ नामक दो समूहों में विभक्त
किया है?
(A) डॉ एण्डू कैम्पबेल
(B) फादर जी. ई. गास्नर
(C) जार्ज ग्रियर्सन
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर :- (C) जार्ज ग्रियर्सन
जनजातियों का सामान्य परिचय प्रश्न उत्तर