Breaking

Monday 17 September 2018

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS AUGUST 2018 PART 2

               Jharkhand Current Affairs August 2018 part 2

नमस्कार दोस्तों, आने वाले दिनों में झारखण्ड में  कई परीक्षाएं  होने वाले है और आपको तो पता ही है कि, किसी भी परीक्षा में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अपना एक अलग स्थान रखते है और परीक्षा के दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण भी  है।  

हम आपको उपलब्ध कराने जा रहे है झारखण्ड के अगस्त  2018 के वो सारे करेंट अफेयर्स जो झारखण्ड के आने वाली परीक्षाओं  के लिए अति महत्वपर्ण है। इस पोस्ट में अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी झारखण्ड के करेंट अफेयर्स है। 



Jharkhand Current Affairs

                Jharkhand Current Affairs August 2018   PART 2

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होंगे झारखण्ड के प्रमुख संस्थान व योजनाएं

  • राज्य सरकार ने निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित आधारभूत संरचनाओं, भवनों, संस्थानों का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। 

  • झारखण्ड सरकार की ओर से रांची में अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति पार्क की स्थापना का निर्णय लिया गया है।

  • अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी स्कूली पाठयक्रम में होगी यह निर्णय झारखण्ड सरकार द्वारा लिया गया है।

  • धनबाद जिले में गोल बिल्डिंग से काको मठ तक 8 लेन पथ का नाम अटल मार्ग किया गया। यह 20 किलोमीटर लम्बी और 413 करोड़ की परियोजना है। इसे विश्व बैंक के सहयोग से बनाया जाएगा।

  • सूचना प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग के अंतर्गत संचालित झारखण्ड इनोवेशन लेब का नाम बदलकर अटल इनोवेशन लेब किया गया।

  • झारखण्ड में निम्न क्षेत्रों में अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल पुरस्कार दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

1. मीडिया के क्षेत्र में  -    विख्यात पत्रकार
2. साहित्य के क्षेत्रा में  -   उदयीमान कवि
3. सुशासन के क्षेत्र में  -   उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी


  • नगर विकास और आवास विभाग के अंतर्गत रांची में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का नाम अटल कन्वेंशन सेंटर किया गया।

  • उच्च तकतीकी शिक्षा एवं कौशन विभाग के अंतर्गत प्रोफेशनल काॅलेज जमशेदपुर का नाम अटल बिहारी वाजपेयी प्रोफेशनल काॅलेज किया गया।

  • साहिबगंज बंदरगाह का नाम अटल बिहारी वाजपेयी बंदरगाह किए जाने का निर्णय लिया गया है।

  • स्वास्थ चिकित्सा एवं परिवहन कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालय पलामू का नाम परिवर्तित कर अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय किया गया।

  • झारखण्ड विधानसभा के भवन में अटल बिहारी बाजपेयी एवं भगवान बिरसा मुंडा कि आदम कद प्रतिमा स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

  • परिवहन विभाग झारखण्ड एवं नगर विमानन भारत सरकार के अंतर्गत निर्माणाधीन देवघर एयरपोर्ट का नाम अटल बिहारी वाजपेयी एयरपोर्ट रखे जाने की अनुशंसा भारत सरकार से किए जाने का निर्णय लिया गया है।

झारखण्ड की नदियों में भी हुआ अटल जी के अस्थियों का विसर्जन


23 अगस्त  : रांची के नामकुम में स्वर्णरेखा नदी में। इस मौके पर रघुवर दास समेत राज्य सरकार के मंत्री और भाजपा कार्यकर्ता सामिल थे।

24 अगस्त  : रामगढ़ के दामोदर नदी, साहिबगंज की गंगा, मेदिनीनगर की कोयल और बहरागोड़ा की स्वर्णरेखा नदी में।

                                                .............................................................


दोस्तों आपको ये पोस्ट कैसा लगा आप हमें काॅमेंट करके जरूर बताये। क्या आप ऐसे ही पोस्ट और भी चाहते है?साथ ही पोस्ट को शेयर करना न भूले। 


CLICK HERE JHARKHAND CURRENT AFFAIRS AUGUST 2018 PART - 1

CLICK HERE JHARKHAND CURRENT AFFAIRS AUGUST 2018 PART - 3

                      Jharkhand Current Affairs



1 comment: