Breaking

Wednesday 19 September 2018

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS AUGUST 2018 PART 3

JHARKHAND CURRENT AFFAIRS AUGUST 2018 PART 3

नमस्कार दोस्तों, आने वाले दिनों में झारखण्ड में  कई परीक्षाएं  होने वाले है और आपको तो पता ही है कि, किसी भी परीक्षा में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अपना एक अलग स्थान रखते है और परीक्षा के दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण भी  है।  

हम आपको उपलब्ध कराने जा रहे है झारखण्ड के अगस्त  2018 के वो सारे करेंट अफेयर्स जो झारखण्ड के आने वाली परीक्षाओं  के लिए अति महत्वपर्ण है। 

Jharkhand Current Affairs

Jharkhand Current Affairs 

 August 2018   PART - 3

1. नवंबर में सरकार करेगी बागवानी मोमेंटम झारखण्ड का आयोजन

  • सरकार द्वारा आयोजित बागवानी मोमेंटम में दुनियाभर के कृषि तकनीकी से जुड़े जानकार हिस्सा लेंगे।

  • झारखण्ड के किसान भी इस मोमेंटम में हिस्सा लेंगे।

  • इस आयोजन से टेक्नोलाॅजी का आदान-प्रदान होगा।



2.  स्वदेश दर्शन योजना एवं प्रसाद योजना

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जिसके तहत पर्यटन स्थल की मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जा सके।  इस योजना की शुरूआत भारतीय पर्यटन मंत्रालय ने 2014-15 में की थी जिसके अंतर्गत 2 योजनाओं को सम्मिजित किया गया है।


1.  स्वदेश दर्शन योजना :-  थीम पर आधारित पर्यटन सर्किट के एकीकृत विकास के लिए है।
  • इसके तहत झारखण्ड को 52.70 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

  • केन्द्र पर्यटन मंत्री ने झारखण्ड को स्वदेश दर्शन योजना के तहत इसके प्रस्ताव को मंजूरी देने की घोषणा की है।

  • इससे लातेहार जिले में नेतरहाट पहाड़ी पर्यटन, बेतला राष्ट्रीय उद्यान और पलामू व्याघ्र परियोजना, दलमा, चांडिल, गेतलसुद आदि को विकसित किया जाएगा। 


2.  प्रसाद योजना :-  प्रसाद योजना एक तीर्थयात्रा कायाकल्प योजना है जिसका मकसद सभी धर्मों की तीर्थ केंद्रों को सुविधा उपलब्ध कराना है।


  • इसके तहत बैद्यानाथ धाम को प्रसाद योजना में शामिल किया गया है।




3. आयुष्मान भारत योजना

  • 25 सितंबर को झारखण्ड में आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत होगी।

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर झारखण्ड में आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत होगी।

  • इस योजना के तहत झारखण्ड के 57 लाख गरीब परिवारों को 5 लाख तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी।

  • आयुष्मान भारत योजना को झारखण्ड में ‘हाइब्रिड माॅडल’ में लागू किया जाएगा।


4. इंटरनेशनल वाटर कलर फेस्टिवल

  • इंटरनेशनल वाटर कलर फेस्टिवल का आयोजन रांची के आड्रे हाउस में हुआ।

  • यह 23 अगस्त से 27 अगस्त तक पांच दिवसीय आयोजन था।

  • पर्यटन विभाग, कला संस्कृति, खेल और युवा मामलों द्वारा यह आयोजित किया गया।

  • इस फेस्टिवल में 24 देशों और 25 भारतीय राज्यों के कलाकारों ने हिस्सा लिया। 

  • इसके जरिये विश्व के कई देशों ने अपनी सभ्यता व संस्कृति को नयी पहचान दिलायी। सभी ने झारखण्ड की संस्कृति की जमकर तारीफ की।

5.   झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने समावेशी न्याय सदन का उद्धाटन  किया। इससे गरीबों को निःशुल्क कानूनी सहायता मिल सकेगी।


6.  एम.एस. धोनी को हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया।



7.  एश्यिन गेम्स 2018 

  • रामगढ़ के रहने वाले स्वर्ण सिंह ने 18वें एशियन गेम में नौकायन (रोइंग) में पहला स्वर्ण पदक जीता।

  • मधुमिता कुमारी ने इंडोनेशिया में हुए 18वें एशियाई खेलों के महिला कंपाउंड टीम श्रेणी में रजत पदक जीता।

  • मधुमिता एक भारतीय तीरंदाज है।

  • झाखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मधुमिता को 10 लाख रूपये नकद ईनाम दिया।


8. देश के 6 स्मार्ट सिटियों में रांची का भी चयन


  • यह चयन यूनाइटेड किंगडम के अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग और भारत सरकार के सहयोग से किया गया है जिसे तकनीकी सहायता के लिए चुना गया है।

  • अन्य चयनित 5 शहरों के नाम है:- भुवनेश्वर, पुणे, अमरावती चंडीगढ़  और इंदौर


9.  देश के 52 स्कूलों का स्वच्छ विद्यालय के पुरस्कार के लिए चयन किया गया ।


  • इनमें झारखण्ड के 3 सरकारी स्कूल शामिल है।

1. गिरिडीह के धनवार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जिसे 6वां स्थान प्राप्त हुआ है।


2. देवघर के गोपालपुर स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय जिसे 23वां स्थान प्राप्त हुआ है।


3. चाईबासा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जिसे 30वां स्थान प्राप्त हुआ है।

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास ने 31 अगस्त को इसकी घोषणा की। इन स्कूलों को 18 सितंबर को 50-50 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
  • सबसे अधिक पांडिचेरी के 7 स्कूल को इन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • वही तमिलनाडु के 6 स्कूलों को और गुजरात और आंध्र प्रदेश के 5 स्कूलों को यह पुरस्कार मिला है।


10.  कल्याण विभाग झारखण्ड द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र/छात्राओं के साइकिल योजना में बढ़ोतरी कर 3000 रूपये से 3500 रूपये करने की मंजूरी दी है। इस वर्ष लगभग 3 लाख छात्र/छात्रा इससे लाभांवित होंगे।


11.  झारखण्ड के 18 सड़क परियोजना के लिए नाबार्ड की ओर से 799.34 करोड़ की वित्तीय सहायता मिलेगी।


12.  रांची में कैंसर केयर सेंटर की स्थापना के प्रस्ताव को टाटा ट्रस्ट के सहयोग से मंजूरी प्रदान की गयी।

 13. वर्ष 2018-19 के लिए कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रस्तावित किसानों द्वारा दिए जाने वाले प्रीमीयम की कुल राशि 30 करोड़ रूपये की भुगतान की मंजूरी दी गई है। 

14.  जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने निर्णय लिया है कि सावन में जन्में हर शीशु के नाम पर जमशेदपुर में एक पौधा लगेगा।




दोस्तों आपको ये पोस्ट कैसा लगा आप हमें काॅमेंट करके जरूर बताये। क्या आप ऐसे ही पोस्ट और भी चाहते है?साथ ही पोस्ट को शेयर करना न भूले। 




CLICK HERE  JHARKHAND CURRENT AFFAIRS AUGUST 2018 PART - 1

CLICK HERE JHARKHAND CURRENT AFFAIRS AUGUST 2018 PART - 2











6 comments: