Breaking

Wednesday, 28 May 2025

झारखण्ड में जनजातीय विद्रोह ( ढाल विद्रोह )

झारखण्ड में जनजातीय विद्रोह

(ढाल विद्रोह)

 

1. झारखण्ड में जनजातीय विद्रोहों के प्रारंभ के लिए निम्न में से कौन-सा राजनीतिक कारण उत्तरदायी था?

 

(A) अंग्रेजों द्वारा आदिवासियों का शोषण।

 

(B) अंग्रेजी कानूनों को आदिवासी क्षेत्रों में जबरन लागू कराया जाना।

 

(C) उपरोक्त दोनों

 

(D) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर :- (C) उपरोक्त दोनों

 

 


2. निम्न पर विचार करें-

1. अंग्रेजों द्वारा स्थायी बंदोबस्त का लागू किया जाना।

2. अकालों की पुनरावृत्ति ।

इनमें से कौन-सा/से झारखण्ड में जनजातीय विद्रोहों की शुरूआत के लिए उत्तरदायी आर्थिक कारण थे?

(A) केवल 1

 

(B) केवल 2

 

(C) 1 और 2 दोनों

 

 (D) न तो 1, न ही 2

 

उत्तर :- (C) 1 और 2 दोनों

 

 


3. इनमें से कौन-सा/से झारखण्ड में जनजातीय विद्रोहों के लिए उत्तरदायी सामाजिक-सांस्कृतिक कारण थे?

 

(A) इसाई धर्म के विस्तार का प्रयास।

 

(B) दिकुओं द्वारा आदिवासियों को हीन समझा जाना।

 

(C) जनजातीयों की परंपराओं में हस्तक्षेप का प्रयास।

 

(D) उपरोक्त सभी


उत्तर :- (D) उपरोक्त सभी

 

 


4. अंग्रेजों के विरूद्ध झारखण्ड में किया गया पहला विद्रोह था-

 

(A) संथाल विद्रोह

 

(B) चेरो विद्रोह

 

(C) मुण्डा विद्रोह

 

(D) ढाल विद्रोह

 

उत्तर :- (D) ढाल विद्रोह

 

 


5. ढाल विद्रोह कब शुरू हुआ था?

 

(A) 1765 ई.

 

(B) 1767 ई.

 

(C) 1768 ई.

 

(D) 1770 ई.

 

उत्तर :- (B) 1767 ई.

 

 


6. ढाल विद्रोह की अवधि क्या थी?

 

(A) 1766-1776

 

(B) 1767-1777

 

(C) 1767-1771

 

(D) 1766-1770

 

उत्तर :- (B) 1767-1777

 

 


7. निम्न में से ढाल विद्रोह का नेता कौन था?

 

(A) यदुनाथ ढाल

 

(B) शिवलाल ढाल

 

(C) जगन्नाथ ढाल

 

(D) विश्वनाथ ढाल

 

उत्तर :- (C) जगन्नाथ ढाल

 

 


8. निम्न में से कौन-सा क्षेत्र ढाल विद्रोह से सर्वाधिक प्रभावित था?

 

(A) पलामू

 

(B) हजारीबाग

 

(C) देवघर

 

(D) सिंहभूम

 

उत्तर :- (D) सिंहभूम

 

 


9. ढाल विद्रोह का प्रमुख कारण क्या था?

 

(A) अंग्रजों द्वारा सिंहभूम क्षेत्र में किया गया सैन्य आक्रमण

 

(B) अंग्रजों द्वारा सिंहभूम क्षेत्र की जनता को इस क्षेत्र से बेदखल करना।

 

(C) अंग्रजों द्वारा सिंहभूम क्षेत्र की दीवानी प्राप्त कर इस क्षेत्र को अपने अधिकार में लेना।

 

(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

 

उत्तर :- (C) अंग्रजों द्वारा सिंहभूम क्षेत्र की दीवानी प्राप्त कर इस क्षेत्र को अपने अधिकार में लेना।

 

 


10. ढाल विद्रोह का शाब्दिक अर्थ क्या है?

 

(A) ढाल राज्य की जनता द्वारा समूह का निर्माण।

 

(B) ढाल राजा के नेतृत्व में संपूर्ण ढाल राज्य की जनता का विद्रोह।

 

(C) ढाल राज्य की जनता द्वारा निर्मित सैन्य संगठन।

 

(D) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर :- (B) ढाल राजा के नेतृत्व में संपूर्ण ढाल राज्य की जनता का विद्रोह।

 

 


11. ढाल विद्रोह के दौरान अंग्रेजों ने जगन्नाथ ढाल को अपदस्थ कर किसे धालभूम का राजा घोषित किया?

 

(A) अर्जुन ढाल

 

(B) श्याम ढाल

 

(C) सुबल ढाल

 

(D) नीमू ढाल

 

उत्तर :- (D) नीमू ढाल

 

 


12. अंगेजों द्वारा जगन्नाथ ढाल को किस वर्ष पुनः धालभूम का राजा घोषित किया गया?

 

(A) 1770 ई.

 

(B) 1772 ई.

 

(C) 1775 ई.

 

(D) 1777 ई.

 

उत्तर :- (D) 1777 ई.

 

 


13. पुनः धालभूम का राजा बनाये जाने के एवज में अधिकतम कितना कर अंग्रेजों को देना स्वीकार किया था?

 

(A) 4000 रू.

 

(B) 6000 रू.

 

(C) 8000 रू.

 

(D) 10000 रू.

 

उत्तर :- (A) 4000 रू.

 

 


14. किस वर्ष अंग्रेजों द्वारा धालभूम के कर की राशि को 4000 रू. से बढ़ाकर 4267 रू. कर दिया गया?

 

(A) 1777 ई.

 

(B) 1778 ई.

 

(C) 1780 ई.

 

(D) 1781 ई.

 

उत्तर :- (C) 1780 ई.

 

 


15. निम्न में से किस अंग्रेज अधिकारी को ढाल विद्रोह का दमन करने हेतु भेजा गया था?

 

(A) लेफ्टिनेंट रूक तथा चार्ल्स मैगन

 

(B) लेफ्टिनेंट गुडियार तथा मेजर क्रॉर्ड

 

(C) कैप्टन जैकब कैमक तथा क्लिवलैंड

 

(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

 

उत्तर :- (A) लेफ्टिनेंट रूक तथा चार्ल्स मैगन


                                                  झारखण्ड में जनजातीय विद्रोह  ( ढाल विद्रोह )

No comments:

Post a Comment